बनी में 35 कनाल सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया

WhatsApp Channel Join Now
बनी में 35 कनाल सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया


कठुआ/बनी, 08 जुलाई (हि.स.)। उप मंडल प्रशासन बनी ने सर्थल क्षेत्र में एक बड़े एंटी-एन्क्रोचमेंट अभियान के तहत करीब 35 कनाल सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यह कार्रवाई एसडीएम बनी संदीप कुमार की निगरानी में तहसील, पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

अभियान के दौरान खसरा नंबर 192 की भूमि पर किए गए अवैध खेती को हटाया गया तथा कब्जा करने वाले व्यक्तियों को बेदखल किया गया। एक अवैध संरचना को ध्वस्त किया गया जबकि दूसरी को सील कर दिया गया। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए भूमि पर सरकारी बोर्ड भी लगाए गए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी या वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वे सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story