किसानों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर, डीसी कठुआ ने किसान खिदमत घरों की समीक्षा की

WhatsApp Channel Join Now
किसानों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर, डीसी कठुआ ने किसान खिदमत घरों की समीक्षा की


कठुआ, 05 मई (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने मंगलवार को किसान खिदमत घर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की और किसानों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया।

बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि किसान खिदमत केंद्रों के माध्यम से दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को जागरूकता अभियान तेज करने के साथ-साथ फसल सलाह, मृदा परीक्षण, बीज व उर्वरक उपलब्धता, फसल बीमा और पीएम-किसान जैसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

उपायुक्त ने कहा कि किसान खिदमत घर प्रशासन और किसानों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इन्हें किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में सीपीओ रणजीत ठाकुर, सीएओ जतिंदर खजूरिया सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story