नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता और पुलिस-पब्लिक संवाद पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता और पुलिस-पब्लिक संवाद पर जोर


कठुआ, 14 अक्टूबर (हि.स.)। 19 जेकेएपी आईआर बटालियन कठुआ की ओर से बटालियन मुख्यालय में पुलिस-पब्लिक संवाद एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व सरपंच, स्थानीय निवासियों तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डीएसपी राजेश जामवाल और डीएसपी प्रदीप कुमार शर्मा ने नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों और उनके महत्व की जानकारी दी। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एसआई (एम) सुरिंदर कुमार, महिला एसजीसीटी रेखा कुमारी और महिला कांस्टेबल प्रिया ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

19 जेकेएपी आईआर के एसएसपी कमांडेंट अतुल शर्मा ने पुलिस-पब्लिक सहयोग को शांति, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखने तथा अपराध, नशाखोरी और अन्य सामाजिक बुराइयों की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760990 Articles

Share this story