कठिन क्षेत्रों में सटीक जनगणना पर जोर, दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
कठिन क्षेत्रों में सटीक जनगणना पर जोर, दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न


कठुआ, 12 अगस्त (हि.स.)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत बर्फबारी प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में जनगणना कार्य को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। समापन सत्र की अध्यक्षता उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी राजेश शर्मा ने की।

उन्होंने जनगणना कार्य के लिए व्यापक तैयारियों, सटीक गणना और दुर्गम क्षेत्रों में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना संचालन निदेशालय, जम्मू-कश्मीर के संसाधन अधिकारियों संजय शर्मा और सेरिन कोहली ने द्वितीय चरण की प्रक्रियाओं, मैदानी तैयारियों तथा बर्फबारी और दुर्गम क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों की जानकारी दी। डीएसईओ कठुआ एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी सिद्धार्थ आनंद भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story