जीडीसी बसोहली में छठे सेमेस्टर के छात्रों को भावपूर्ण विदाई

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी बसोहली में छठे सेमेस्टर के छात्रों को भावपूर्ण विदाई


कठुआ/बसोहली, 16 अप्रैल (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ जिसमें भावनाओं, यादों और उत्साह का सुंदर समागम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गतिविधियां आयोजित की गईं जिससे माहौल खुशनुमा बना रहा। विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कॉलेज के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, समर्पण और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। समारोह में हरीश वर्मा और श्रुति चंग को क्रमशः मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल 2026 चुना गया। कार्यक्रम का संचालन रितेश डोबलिया और राधिका ने किया जबकि अंत में डॉ. उजाला देवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story