उभरती हुई प्रौद्योगिकियां स्वास्थ्य सेवा वितरण में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती हैं-सकीना इटू

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 17 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य मंत्री सकीना मसूद इटू ने मंगलवार को कहा कि उभरती हुई प्रौद्योगिकियां स्वास्थ्य सेवा वितरण में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है, बीमारियों का शीघ्र पता लगाने में मदद कर सकती हैं और विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित कर सकती हैं।

अवंतीपोरा स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में जम्मू और कश्मीर में शासन और विकास योजना के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री इटू ने कहा कि प्रौद्योगिकी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में मौजूद कमियों को दूर करने और सरकारी सेवाओं की दक्षता में सुधार करने में मदद कर सकती है।

उन्होंने कहा कि तकनीकी हस्तक्षेप दूरदराज के क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले रोगियों की पहचान करने और एम्बुलेंस जैसी सुविधाओं तक समय पर पहुंच सुनिश्चित करने में सहायक हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी गर्भवती महिला को तत्काल एम्बुलेंस की आवश्यकता है तो प्रौद्योगिकी यह सुनिश्चित करने में मदद कर सकती है कि वह उस तक पहुंचे। स्वास्थ्य क्षेत्र, शिक्षा और अन्य विभागों में इन प्रगति से लोगों को लाभ हो सकता है।

मंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी कई प्रशासनिक कार्यों के लिए मानव संसाधन पर निर्भरता को कम कर सकती है और साथ ही सेवा वितरण में सुधार कर सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story