एक भारत श्रेष्ठ भारत-कठुआ में बिखरे संस्कृति के रंग, संविधान दिवस पर बच्चों ने पढ़ी प्रस्तावना

WhatsApp Channel Join Now
एक भारत श्रेष्ठ भारत-कठुआ में बिखरे संस्कृति के रंग, संविधान दिवस पर बच्चों ने पढ़ी प्रस्तावना


कठुआ, 26 नवंबर (हि.स.)। जिला स्तरीय एक भारत श्रेष्ठ भारत समारोह का आयोजन गुरुवार को गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन कठुआ के ऑडिटोरियम में बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग जिला कठुआ की ओर से किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर डीसी कठुआ राजेश कुमार शर्मा पहुंचे। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ केवल कृष्ण, डीईपीओ, विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। साउथ इंडिया और जम्मू-कश्मीर के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके अलावा रंगोली और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और संविधान दिवस की शपथ ली।

मुख्य अतिथि राजेश कुमार शर्मा ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का मकसद अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story