सफाई कर्मचारियों के उत्थान को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय मांग पत्र

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 05 सितंबर (हि.स.)।

अखिल भारतीय एससी/एसटी एकता मंच (रजि. 1409) भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर के सफाई कर्मचारियों के उत्थान एवं सामाजिक कल्याण को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

मांग पत्र में शहरी स्थानीय निकायों में कार्यरत डेलीवेजर और कच्चे सफाई कर्मचारियों को अकुशल श्रेणी के अनुसार प्रतिदिन 552 रुपये न्यूनतम वेतन देने की मांग की गई है। संगठन ने लंबे समय से सेवाएं दे रहे सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने, अस्थायी एवं डेलीवेज कर्मचारियों को नियमित करने तथा सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की मांग भी उठाई है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की नौकरी में ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर सरकारी सुविधाएं देने, तीन लाख रुपये तक का कैशलेस मेडिकल कार्ड उपलब्ध कराने, सेवा के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने और सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम गठित करने की मांग की गई है।

संगठन ने सरकार से इन मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story