अवैध रूप से ले जाए जा रहे आठ गोवंश मुक्त, टाटा वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
अवैध रूप से ले जाए जा रहे आठ गोवंश मुक्त, टाटा वाहन जब्त


डोडा, 23 नवंबर (हि.स.)। डोडा पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना अस्सार क्षेत्र में आठ गोवंश को मुक्त करवाकर एक टाटा वाहन जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अस्सार की टीम ने एक टाटा वाहन जेके21एफ-3895 को जांच के दौरान रोका जिसमें आठ गोवंश को जिला डोडा से कश्मीर की ओर बिना वैध अनुमति एवं दस्तावेजों के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने वाहन सहित सभी आठ गोवंश को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story