पंजाब की ओर अवैध रूप से खनिज ले जाने की कोशिश नाकाम, आठ डंपर जब्त

WhatsApp Channel Join Now
पंजाब की ओर अवैध रूप से खनिज ले जाने की कोशिश नाकाम, आठ डंपर जब्त


कठुआ, 10 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में अवैध खनन और खनिजों की गैरकानूनी ढुलाई के खिलाफ खनन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने गंडियाल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आठ डंपरों को जब्त किया अथवा जुर्माना लगाया। ये डंपर कथित तौर पर लघु खनिजों को अवैध रूप से पड़ोसी राज्य पंजाब ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

खनन विभाग के अनुसार जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह के कार्यभार संभालने के बाद जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। यह कार्रवाई उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा और खनन विभाग के निदेशक पवन कुमार शर्मा के निर्देशों के तहत की गई। अधिकारियों ने अवैध खनन और खनिजों की गैरकानूनी ढुलाई पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने पर जोर दिया है। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story