शाव्वाल का चाँद अफ़ग़ानिस्तान में दिखाई देने के बाद ईद की संभावना बढ़ी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 19 मार्च (हि.स.)।

अफ़ग़ानिस्तान में शाव्वाल के चाँद के दर्शन होने के बाद संभावना है कि जम्मू और कश्मीर में ईद उल फितर शुक्रवार, 20 मार्च को मनाई जाएगी। धार्मिक अधिकारियों ने कहा कि चाँद की पुष्टि होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान का महिना पूरा कर ईद के जश्न की तैयारी में जुट गए हैं।

शहरों और ग्रामीण इलाकों में ईद की नमाज़ अदा करने के लिए मस्जिदों और खुले मैदानों में तैयारियां तेज़ हो गई हैं। प्रशासन ने भी यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए हैं ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जा सके।

मुस्लिम समुदाय के लोग परिवार और दोस्तों के साथ ईद की खुशियाँ साझा करने के लिए इंतजार कर रहे हैं, जबकि दुकानों पर मिठाई, नए वस्त्र और ईद उपहारों की बिक्री बढ़ गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story