जीडीसी बसोहली में बीएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण, शिक्षण पद्धतियों की ली जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी बसोहली में बीएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण, शिक्षण पद्धतियों की ली जानकारी


कठुआ/बसोहली, 23 फरवरी (हि.स.)। जीडीसी बसोहली में सूर्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन कठुआ और राजीव गांधी मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन कठुआ के बीएड सेमेस्टर-प्रथम के 65 विद्यार्थियों ने अपने इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक भ्रमण किया। यह कार्यक्रम कॉलेज प्रशासन की अनुमति से आईक्यूएसी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों का दौरा कर कक्षा प्रबंधन, शिक्षण-सीखने की प्रक्रियाओं तथा संस्थागत कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान आधुनिक शिक्षण विधियों, आईसीटी के उपयोग, सतत मूल्यांकन एवं समावेशी शिक्षा जैसे विषयों पर संवाद भी हुआ। मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. रविंदर कौर एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. शुभ कुमार ने भी विद्यार्थियों से संवाद कर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। कार्यक्रम का समन्वय प्राचार्य प्रो. राज किरण के संरक्षण तथा आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. सुराया प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि वास्तविक शैक्षणिक वातावरण का अनुभव भावी शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी होता है। अंत में प्रशिक्षुओं ने कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story