ट्यूलिप गार्डन में इस बार एक माह में आये 38 लाख आगंतुक, 1,222 थे अंतरराष्ट्रीय सैलानी

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 17 अप्रैल (हि.स.)। श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन में इस साल एक माह के दौरान कुल 38 लाख आगंतुक आए। इनमें 1,222 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक लगभग 22 लाख घरेलू पर्यटक और लगभग 15 लाख स्थानीय आगंतुक शामिल थे।

पुष्प संवर्धन निदेशक मथूरा मासूम ने शुक्रवार को बताया कि ट्यूलिप गार्डन की स्थापना के बाद पहली बार आगंतुकों के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली लागू की गई, जिससे प्रवेश प्रक्रिया काफी सुगम हो गई। ट्यूलिप गार्डन और बादामवारी गार्डन सहित प्रमुख उद्यानों में इस मौसम में डिजिटल प्रणाली शुरू करने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 16 अप्रैल तक खुले रहे इस उद्यान में कुल 38 लाख आगंतुक आए। इनमें 1,222 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक लगभग 22 लाख घरेलू पर्यटक और लगभग 15 लाख स्थानीय आगंतुक शामिल थे।

उन्होंने बताया कि उद्यान में लगभग 70 किस्मों के ट्यूलिप प्रदर्शित किए गए थे, जिनमें लगभग 8 लाख फूल खिले हुए थे। साथ ही एक लाख वसंतकालीन किस्में भी थीं। उन्होंने बताया कि आगंतुकों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story