सुरिंदर चौधरी ने आतंकवाद और राज्य के दर्जे को लेकर भाजपा से सवाल किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 16 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने आतंकवाद और राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर भाजपा से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने आतंकवाद के खात्मे के नाम पर अपना राज्य का दर्जा खो दिया, लेकिन आज भी आतंकी घटनाएं सामने आ रही हैं। डिप्टी सीएम ने भाजपा से पूछा कि आखिर वह आखिरी आतंकी कब मारा जाएगा, जिसके नाम पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को इतना कुछ खोना पड़ा। उन्होंने कहा कि ठश्रच् को जनता को बताना चाहिए कि आतंकवाद पूरी तरह खत्म करने का उसका वादा कब पूरा होगा। सुरिंदर चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे और आतंकवाद के मुद्दे पर भाजपा से जवाब मांगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778177 Articles

Share this story