डीएसपी भगवान दास समेत तीन पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कठुआ पुलिस ने समारोहपूर्वक दी विदाई

WhatsApp Channel Join Now
डीएसपी भगवान दास समेत तीन पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कठुआ पुलिस ने समारोहपूर्वक दी विदाई


कठुआ, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस जिला कठुआ की ओर से जिला पुलिस लाइन कठुआ में सेवानिवृत्त हो रहे तीन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान डीएसपी डीएआर कठुआ भगवान दास, सब-इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र और एएसआई सुरिंदर सिंह को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस ने एसपी ऑपरेशन, अतिरिक्त एसपी, डीएसपी मुख्यालय सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से की गई सेवाओं की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि तीनों पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस में महत्वपूर्ण योगदान दिया और पूरी निष्ठा एवं पेशेवर जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस अवसर पर एसएसपी मोहिता शर्मा ने तीनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770224 Articles

Share this story