11 ग्राम चिट्टे के साथ एक नशा तस्कर दबोचा

WhatsApp Channel Join Now
11 ग्राम चिट्टे के साथ एक नशा तस्कर दबोचा


कठुआ, 07 जुलाई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने नगरी क्षेत्र में लगभग 11 ग्राम चिट्टे के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पंडोरी पुल के पास विशेष नाका लगाकर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी लाल चंद निवासी पठानकोट के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कठुआ में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा कर अभियान में सहयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story