हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 19 अगस्त (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बेरियां पत्तन लिंक रोड क्षेत्र में एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब चार ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार हटली पुलिस चौकी टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब चार ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बरकत अली निवासी सुर्जन चलोग तहसील बनी जिला कठुआ के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 408/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा आईपीएस की निगरानी में की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story