मढ़हीन में नशा तस्कर हेरोइन के साथ गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मढ़हीन में नशा तस्कर हेरोइन के साथ गिरफ्तार


कठुआ, 07 अगस्त (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कार्रवाई जारी रखते हुए जिला पुलिस कठुआ ने मढ़हीन के बंधोर क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 3 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली सामग्री बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट मढ़हीन की टीम ने बंधोर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम सुखविंदर कुमार पुत्र लवली कुमार निवासी बंधोर तहसील मढ़हीन जिला कठुआ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 3 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना राजबाग में मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 187/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story