कूके चक में चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
कूके चक में चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 27 सितंबर (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने कूके चक इलाके में कार्रवाई करते हुए करीब पांच ग्राम चिट्टे जैसे नशीले पदार्थ के साथ एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमस दीन पुत्र रोशन दीन निवासी कुलियां चन्नग्रां तहसील जिला कठुआ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा की समग्र निगरानी में कठुआ की पुलिस टीम ने एसएचओ के नेतृत्व में कूके चक क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति को रोका।

पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब पांच ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 481/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story