चन्नग्रां में चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
चन्नग्रां में चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 05 अगस्त (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस कठुआ ने चन्नग्रां क्षेत्र में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

जानकारी के अनुसारविश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना कठुआ की टीम ने चन्नग्रां क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान गोपाल मेहरा निवासी वार्ड नंबर 8 जिला कठुआ के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन जैसी नशीली सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर थाना कठुआ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story