हीरानगर में चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हीरानगर में चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 13 अप्रैल (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हीरानगर थाना क्षेत्र के गराह कमाद लिंक रोड पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना हीरानगर की पुलिस टीम ने नियमित नाका जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ में उसने अपनी पहचान साजिद हुसैन पुत्र जुनैद अली निवासी गराह कमाद तहसील हीरानगर जिला कठुआ के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में थाना हीरानगर में मामला दर्ज कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि इसके स्रोत और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story