चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 02 मार्च (हि.स.)। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5.24 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसी नशीली पदार्थ के साथ एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना लखनपुर के अंतर्गत मग्गर खड्ड क्षेत्र में की गई।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी लखनपुर इंस्पेक्टर नीरज चैधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मग्गर खड्ड में नाका लगाकर संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोहम्मद सलीम पुत्र गुलाम हुसैन निवासी वार्ड नंबर 02, जगतपुर मग्गर खड्ड कठुआ के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.24 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 24/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 या 9858034100 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story