बिलावर में 9 ग्राम चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
बिलावर में 9 ग्राम चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार


बिलावर, 25 अगस्त (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने धर्मकोट क्षेत्र में करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की देखरेख में की गई।

जानकारी के अनुसार बिलावर पुलिस को धर्मकोट क्षेत्र में नशीले पदार्थ की बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना बिलावर की टीम ने नाका लगाकर संदिग्ध गतिविधियों में घूम रहे नीतन कपूर निवासी वार्ड नंबर 4 बिलावर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 9 ग्राम चिट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस संबंध में थाना बिलावर में एफआईआर नंबर 171/2026 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और अन्य कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story