6.18 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

WhatsApp Channel Join Now
6.18 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त


कठुआ, 03 अप्रैल (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए हीरानगर थाना क्षेत्र में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी भी मौके पर जब्त की है।

जानकारी के अनुसार थाना हीरानगर की पुलिस टीम ने गुड़ाह बेलदारियां लिंक रोड पर नाका लगाकर जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान परशोत्तम कुमार उर्फ सोनू निवासी ढल्ली, तहसील हीरानगर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से चिट्टा जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना हीरानगर में एफआईआर संख्या 37/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लिंक खंगाले जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story