5.22 ग्राम चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
5.22 ग्राम चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार


5.22 ग्राम चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 28 मई (हि.स.)। नशा मुक्त अभियान के तहत कार्रवाई जारी रखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने दयालाचक क्षेत्र में एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5.22 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार हीरानगर थाने की टीम ने तरनाह नाले के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान कुलदीप कुमार उर्फ कीपा निवासी छन्न दत्याल तहसील हीरानगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में एफआईआर नंबर 60/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story