शोपियां में एक नशा तस्कर गिरफ्तार, नशीले पदार्थ बरामद

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 21 अक्टूबर (हि.स.)।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को शोपियां में एक नशीले पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से नशीले पदार्थ बरामद किए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साजन क्रॉसिंग पर नियमित नाका जांच के दौरान कीगम पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए देखा और चतुराई से उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी के दौरान, उसके पास से 22 ग्राम चरस पाउडर जैसा पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी की पहचान शाहनवाज अहमद नाइकू पुत्र मोहम्मद अमीन नाइकू निवासी डीके पोरा इमामसाहिब के रूप में हुई है।

तदनुसार शोपियां पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 222/2026 दर्ज की गई है और नशीले पदार्थ के स्रोत का पता लगाने और इसके अग्रिम और पश्चवर्ती संबंधों को स्थापित करने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764601 Articles

Share this story