कठुआ में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत प्रतियोगिताएं आयोजित
कठुआ 01 अगस्त (हि.स.)। कठुआ द्वारा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत शनिवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उनकी प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देना रहा। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि कुल 290 से अधिक प्रतिभागी, शिक्षक व अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में नृत्य, संगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, वाद-विवाद, शॉर्ट फिल्म रील मेकिंग, स्लैम पोएट्री व स्लोगन लेखन शामिल रहे।
नृत्य, संगीत व नुक्कड़ नाटक में जीडीसी (महिला) कठुआ की टीम बी विजेता रही, पेंटिंग में तमन्ना, वाद-विवाद में हेतल मल्होत्रा, शॉर्ट फिल्म में शिवानी शर्मा, स्लैम पोएट्री में अभिषेक तथा स्लोगन लेखन में कशिश भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जैपाल सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहकर अनुशासित व स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया।
अंत में विजेताओं व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उप निदेशक माई भारत कठुआ जिगमत स्पाल्डन ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

