नशा मुक्त अभियान तेज-पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम व शपथ समारोह आयोजित किए

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्त अभियान तेज-पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम व शपथ समारोह आयोजित किए


कठुआ, 22 अप्रैल (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम और शपथ समारोह आयोजित किए। ये कार्यक्रम जीएचएसएस गुढाह मुंडियां (हीरानगर), गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मढ़हीन और पुलिस स्टेशन बिलावर में आयोजित हुए।

एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा (आईपीएस) के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों, छात्रों, स्थानीय लोगों और सिविल सोसायटी ने भाग लिया। कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। पुलिस स्टेशन बिलावर में आयोजित शपथ समारोह में प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों और इसके सामाजिक असर पर भी प्रकाश डाला। कठुआ पुलिस ने भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने और समाज-पुलिस सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story