नशे पर वार-चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

WhatsApp Channel Join Now
नशे पर वार-चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त


कठुआ, 13 मई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लिंक रोड भंबरवां (थाना राजबाग) क्षेत्र से करीब 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने विशेष नाका के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक भागने लगा। सतर्क पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ साथ ही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलबीर सिंह निवासी कठुआ (हाल निवासी विजयपुर सांबा) के रूप में हुई है। इस संबंध में राजबाग थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story