पुंछ में ड्रोन मंडराते हुए देखा, सुरक्षाबलों ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान

WhatsApp Channel Join Now


मेंढर, 29 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के अग्रिम क्षेत्रों के ऊपर पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को मंडराते हुए देखा गया जिसके बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन को शुक्रवार देर शाम मेंढर सेक्टर के बालाकोट क्षेत्र के बहरूती गांव में देखा गया था और यह सीमा के पास मंगलनार-डाब्रोते की ओर बढ़ने के बाद पाकिस्तान लौट गया। उन्होंने बताया कि एलओसी की रक्षा कर रहे सेना के जवानों ने निगरानी तेज कर दी और सुबह ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन ने कोई संदिग्ध सामग्री गिराई या ले जाई तो नहीं थी।

अधिकारियों ने आगे बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है और सुरक्षा बल सीमा पर हाई अलर्ट पर हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story