स्कूल वैन दुर्घटना में चालक की मौत, दो घायल

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 02 अप्रैल (हि.स.)। गुरुवार को श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटा घर के पास एक स्कूल वैन दुर्घटना में चालक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। सौभाग्य से छात्र इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।

अधिकारियों ने बताया कि चालक जिसकी पहचान उमैर आबाद बेमिना के निवासी 47 वर्षीय जावेद अहमद के रूप में हुई है जो गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे तुरंत एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जावेद अहमद स्कूल वैन चला रहा था जब एसएसआई बैंक लाल चौक के सामने उसका नियंत्रण बिगड़ गया जिसके परिणामस्वरूप उसे कई गंभीर चोटें आईं।

अधिकारियों ने बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं और उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story