बडगाम में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत

WhatsApp Channel Join Now

बडगाम, 18 जुलाई(हि.स.)। शनिवार को मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले की चाडूरा तहसील के वाथोरा इलाके के बाटापोरा में एक ट्रैक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर चलाते समय वह पलट गया जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत चाडूरा के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चाडूरा के हंजीगुंड निवासी मोहम्मद रफीक के बेटे इश्फाक अहमद के तौर पर हुई है।

इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story