रंगों के जरिए बच्चों ने उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, सेवा संकल्प अभियान के तहत ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
रंगों के जरिए बच्चों ने उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, सेवा संकल्प अभियान के तहत ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित


कठुआ, 01 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत लखनपुर कठुआ में ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला और रचनात्मकता के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को रंगों में उकेरा।

कार्यक्रम में भाजयुमो जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रीति मैडम तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिनेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रतिभा के लिए डीएबी की चांदनी व शैलजा, शिशू निकेतन की फलक व अंजुम तथा हाई स्कूल लखनपुर की हिमानी का चयन किया गया। मुख्य अतिथि अरुण प्रभात ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को उचित मंच व प्रोत्साहन देना राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story