डॉ. रितु सिंह ने महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए
Aug 4, 2026, 14:41 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 04 अगस्त (हि.स.)।
डॉ. रितु सिंह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों के साथ मिलकर सीमावर्ती गांवों की महिलाओं और युवतियों को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

