हीरानगर को विकास की बड़ी सौगात- डॉ. जितेंद्र सिंह ने 13.75 करोड़ के पुल की रखी आधारशिला, साइंस सेंटर के लिए 4 करोड़ मंजूर

WhatsApp Channel Join Now
हीरानगर को विकास की बड़ी सौगात- डॉ. जितेंद्र सिंह ने 13.75 करोड़ के पुल की रखी आधारशिला, साइंस सेंटर के लिए 4 करोड़ मंजूर


हीरानगर को विकास की बड़ी सौगात- डॉ. जितेंद्र सिंह ने 13.75 करोड़ के पुल की रखी आधारशिला, साइंस सेंटर के लिए 4 करोड़ मंजूर


हीरानगर, 29 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जिला कठुआ के हीरानगर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाले डबल लेन स्टील ट्रस गर्डर पुल की आधारशिला रखी। करीब 13.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 90 मीटर लंबा यह पुल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा और ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के तहत जम्मू-कश्मीर के दूरदराज क्षेत्रों तक बुनियादी ढांचे का विकास पहुंच रहा है। इस पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, संपर्क व्यवस्था बेहतर बनेगी और क्षेत्र में विकास एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर खुलेंगे। हीरानगर दौरे के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने सरकारी डिग्री कॉलेज हीरानगर में साइंस सेंटर स्थापित करने के लिए अपनी सांसद निधि से 4 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन कठुआ को पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि इस राशि को एमपीएलएडी के ई-साक्षी पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है। साइंस सेंटर की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच, जागरूकता तथा सीखने की भावना को बढ़ावा देना और कस्बे में वैज्ञानिक सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने हीरानगर में प्रस्तावित अरुण जेटली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए अतिरिक्त भूमि हस्तांतरित कर दी है। इसके साथ ही नए एक्सप्रेस रोड कॉरिडोर के बनने से हीरानगर से दिल्ली तक का सफर लगभग पांच घंटे में पूरा होने की उम्मीद जताई गई है। इन परियोजनाओं को क्षेत्र में संपर्क, शिक्षा, खेल सुविधाओं और समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785425 Articles

Share this story