कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा : फारूक अब्दुल्ला

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर 12 नवंबर (हि.स.)। किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या सहित जम्मू-कश्मीर में कई सुरक्षा घटनाओं के बीच जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को पाकिस्तान से आतंकवाद को खत्म करने और लंबित मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत को चुनने का आह्वान किया।

अब्दुल्ला ने कहा कि आतंकवाद से लोगों को भयभीत नहीं होना चाहिए और दोहराया कि कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने बातचीत और क्षेत्रीय सहयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मौजूद है, लेकिन हमें इससे भयभीत नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा पाकिस्तान से कहा है आतंकवाद को खत्म करो, आतंकवाद कहीं नहीं ले जाएगा। बातचीत का रास्ता चुनें, यही एकमात्र तरीका है, जिससे समाधान पाया जा सकता है। हम कभी एक ही राष्ट्र का हिस्सा थे... हमें सार्क को पुनर्जीवित करना चाहिए, ताकि हम सभी एक साथ बैठ सकें, अपने मुद्दों को हल कर सकें और प्रगति की ओर बढ़ सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775717 Articles

Share this story