चन्नग्रां में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत घर का डॉ. भारत भूषण ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
चन्नग्रां में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत घर का डॉ. भारत भूषण ने किया उद्घाटन


कठुआ, 07 नवंबर (हि.स.)। कठुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. भारत भूषण ने शनिवार को कठुआ के निकट चन्नग्रंा पंचायत में नवनिर्मित पंचायत घर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीडीओ कठुआ राजेश कुमार, पूर्व सहायक आयुक्त राजस्व मोहिंदर नाथ शर्मा सहित पंचायत के पूर्व प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

विधायक डॉ. भारत भूषण ने बताया कि पंचायत घर का निर्माण लगभग 30 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इस भवन में बैठक हॉल, कंप्यूटर कक्ष, पंचायत सचिव तथा सरपंच के लिए अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत घर का उपयोग पंचायत से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, पंचायती राज संस्थाओं की बैठकों, ग्राम सभाओं, विकास योजनाओं के निर्माण एवं उन पर चर्चा तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए किया जाएगा। इसके उपरांत विधायक ने चन्नग्रां पंचायत की विभिन्न गलियों में दस लाख रुपये की लागत से नालियों के निर्माण कार्य का नींव पत्थर भी रखा।

विधायक ने कहा कि पंचायत स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। पंचायत घर के निर्माण और गलियों में नालियों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी तथा पंचायत के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर राजेश कुमार लंबरदार, जगदीश राज, कैप्टन पवन, रवि कुमार सहित अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774014 Articles

Share this story