चिनार पुस्तक महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ. अमित वांचू ने उपराज्यपाल सिन्हा से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 15 जुलाई (हि.स.)। चिनार पुस्तक महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ. अमित वांचू ने आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उनके साथ राष्ट्रीय पुस्तक ट्रस्ट (एनबीटी) की शोभा कपूर भी थीं।

डॉ. वांचू ने उपराज्यपाल को श्रीनगर में 18 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाले आगामी चिनार पुस्तक महोत्सव के बारे में जानकारी दी। नौ दिवसीय इस महोत्सव में देश भर से 200 से अधिक प्रकाशक और पुस्तक प्रदर्शक भाग लेंगे जो अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी, हिंदी और कई अन्य भारतीय भाषाओं में पुस्तकें प्रदर्शित करेंगे।

पुस्तक प्रदर्शनी के साथ-साथ महोत्सव में साहित्यिक चर्चाएँ, लेखकों के साथ संवाद, पुस्तक विमोचन, बच्चों के कार्यक्रम, कहानी सुनाने के सत्र, कार्यशालाएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मुशायरे, सूफियाना संगीत और युवा सहभागिता गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story