कराटे चैंपियनशिप में डीपीएस जूनियर कठुआ का जलवा, नॉर्थ इंडिया में हासिल किया दूसरा रनर-अप स्थान

WhatsApp Channel Join Now
कराटे चैंपियनशिप में डीपीएस जूनियर कठुआ का जलवा, नॉर्थ इंडिया में हासिल किया दूसरा रनर-अप स्थान


कठुआ, 21 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली पब्लिक स्कूल जूनियर कठुआ ने पठानकोट में आयोजित 7वीं नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित सेकंड रनर-अप स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों ने भाग लिया।

चैंपियनशिप में स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए पदक और ट्रॉफी जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। स्कूल प्रिंसिपल, प्रबंधन और इंचार्ज ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने अभिभावकों, प्रशिक्षकों और शिक्षकों के योगदान की भी प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story