डीपीएस जूनियर कठुआ नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में द्वितीय उपविजेता

WhatsApp Channel Join Now
डीपीएस जूनियर कठुआ नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में द्वितीय उपविजेता


कठुआ, 27 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली पब्लिक स्कूल जूनियर कठुआ के विद्यार्थियों ने 7वीं नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। पठानकोट में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय ने द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय में प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित कर युवा कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए प्रशिक्षकों के योगदान को भी सराहा। इस उपलब्धि को विद्यार्थियों के लिए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा बताया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767810 Articles

Share this story