एसएचओ दोमाना के समर्थन में उतरे क्षेत्र के युवा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 10 मई (हि.स.)।

दोमाना क्षेत्र के युवाओं ने एसएचओ दोमाना के समर्थन में खुलकर मोर्चा खोलते हुए उनके पक्ष में जोरदार समर्थन व्यक्त किया। युवाओं ने कहा कि एसएचओ दोमाना एक ईमानदार, मेहनती और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने वाले अधिकारी हैं, जिन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किया है।

युवाओं ने एसएचओ के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह झूठा, निराधार और बेबुनियाद बताया। उनका कहना था कि कुछ लोग व्यक्तिगत कारणों से उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि आम जनता और युवा वर्ग एसएचओ के कार्यों से संतुष्ट हैं।

समर्थन कर रहे युवाओं ने कहा कि एसएचओ दोमाना ने नशे, अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कई प्रभावी अभियान चलाए हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों का मनोबल गिराने वाली अफवाहों और गलत आरोपों पर ध्यान न दिया जाए।

युवाओं ने भरोसा जताया कि एसएचओ दोमाना आगे भी इसी तरह निष्पक्ष और जनहित में कार्य करते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story