पुलिस ने मवेशी चोरी का मामला सुलझाया
जम्मू,, 10 मई (हि.स.)।
जम्मू के थाना दोमाना पुलिस ने अपराध के खिलाफ जारी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मवेशी चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए पशुओं को बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 9 मई 2026 को विश्वसनीय सूचना और लगातार जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी पप्पू पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी रायपुर जागीर जम्मू तथा कासिम पुत्र अमीम निवासी शाहजादपुर कनेया जम्मू को गिरफ्तार किया।
जांच के दौरान केस एफआईआर नंबर 90/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोरी की गई गायों को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया। इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल किया गया टाटा महिंद्रा वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।
जम्मू पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

