दोमाना पुलिस ने पशु चोरी का मामला सुलझाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 17 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो मवेशी और 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन दोमाना में दर्ज एफआईआर संख्या 200/2026 के संबंध में की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 112(1) के तहत दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद रखमान पुत्र इब्राहिम निवासी कोठे सैनियां बिश्नाह, मोहम्मद अमजिद पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी खलाटी नगरोटा जम्मू और बाकर हुसैन पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मंगू चक, सांबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनकी निशानदेही पर चोरी से जुड़े दो मवेशियों के साथ 40,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। इसके साथ ही आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उसकी प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762433 Articles

Share this story