दोमाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार कथित नशा तस्कर गिरफ्तार
जम्मू,, 29 नवंबर (हि.स.)।
नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत दोमाना पुलिस ने चार कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.31 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ और वजन करने वाली मशीन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर को विशेष सूचना के आधार पर उदयवाला स्थित ग्रैंड रीव्स पैलेस के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे चार लोगों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान आदित्य कुमार निवासी फलियां मंडाल, अमरजीत सिंह निवासी बोहड़ी, अमित चिब निवासी पल्लांवाला हाल निवासी मुट्ठी कैंप और अनिल सिंह निवासी हमीरपुर, खौड़ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के कथित तौर पर आसपास के इलाकों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोमाना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 258/2026 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी साझा करने की भी अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

