महाराजा गुलाब सिंह की जयंती पर डोगरी गीत एवं कविता प्रतियोगिता

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 21 अक्टूबर (हि.स.)।

डुग्गर राजवंश के संस्थापक महाराजा गुलाब सिंह की जयंती के अवसर पर जम्मू के कैनाल रोड स्थित राइटर्स क्लब के के.एल. सहगल हॉल में यूटी स्तरीय अंतर-विद्यालय डोगरी गीत एवं कविता प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया।

डुग्गर बारांदरी, टीम जम्मू और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में यूकेजी से लेकर सीनियर कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने डोगरी लोकगीतों और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों का मन मोह लिया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा डोगरी से जोड़ना था। साथ ही बच्चों में डोगरी बोलने, सीखने और अपनी संस्कृति तथा विरासत को संजोकर रखने की भावना को बढ़ावा देना भी कार्यक्रम का अहम हिस्सा रहा।

आयोजन के माध्यम से डोगरी भाषा के संरक्षण और डुग्गर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764250 Articles

Share this story