डोगरा सदर सभा का ‘डुग्गर मेला’
Apr 13, 2026, 18:01 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 13 अप्रैल (हि.स.)। डोगरा सदर सभा जम्मू-कश्मीर, जो कि 122 वर्ष पुरानी संस्था है, द्वारा आज डोगरा हॉल जम्मू स्थित सभा भवन में वार्षिक कार्यक्रम ‘डुग्गर मेला / जम्मू फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डोगरा समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोक कला और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। यह मेला डोगरा संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज को एकजुट करने का एक महत्वपूर्ण मंच माना गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

