कश्मीरी पंडितों को दी जा रही कथित धमकियों के खिलाफ डोगरा फ्रंट शिवसेना का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 03 सितंबर (हि.स.)।

डोगरा फ्रंट शिवसेना ने कश्मीरी पंडितों को कथित तौर पर दी जा रही धमकियों के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार से मांग की कि कश्मीरी पंडितों को धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच की जाए।

प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि कश्मीरी पंडितों को धमकियां देने वालों के खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि समुदाय को डराने-धमकाने की कोशिशों को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

डोगरा फ्रंट शिवसेना ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा और उनके पुनर्वास को लेकर सरकार को स्पष्ट और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। संगठन ने मांग की कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए ताकि कश्मीरी पंडित समुदाय में सुरक्षा और विश्वास की भावना कायम हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story