डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा ने मेजर सोमनाथ शर्मा को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा ने मेजर सोमनाथ शर्मा को दी श्रद्धांजलि


जम्मू, 03 नवंबर (हि.स.)। डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा, चाणक्य चौक परेड, जम्मू की ओर से मंगलवार को देश के पहले परमवीर चक्र विजेता शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि मेजर सोमनाथ शर्मा ने 3 नवंबर 1947 को कबायली हमलावरों के भेष में आए पाकिस्तानी सैनिकों के हमले का बहादुरी से मुकाबला करते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपना जीवन न्योछावर कर दिया था।

सभा के चेयरमैन पीसी शर्मा, पूर्व डिप्टी कमिश्नर बीएस जम्वाल, एनएमसी अध्यक्ष सुभाष शास्त्री, एडवोकेट चंद्र मोहन शर्मा और अन्य वक्ताओं ने युवाओं से शहीदों के जीवन और बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि डोगरा वीरों का गौरवशाली इतिहास शिक्षा पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी उनके योगदान से परिचित हो सके। एडवोकेट चंद्र मोहन शर्मा ने श्रीनगर एयरपोर्ट का नाम मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर रखने की मांग भी उठाई। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771943 Articles

Share this story