डोडा में महिला का शव मिला
Sep 20, 2026, 12:44 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
डोडा, 20 सितंबर (हि.स.)।
रविवार को डोडा ज़िले के करारा इलाके में एक महिला का शव मिला। एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव देखा और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्ज़े में ले लिया।
अधिकारी ने कहा कि मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए शव को अस्पताल भेज दिया गया है जबकि उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और महिला की मौत से जुड़े हालात की जाँच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

