डोडा पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

WhatsApp Channel Join Now


डोडा, 26 अगस्त, (हि.स.)। डोडा पुलिस स्टेशन ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। यह मामला इरशाद अहमद पुत्र निज़ाम दीन बट्ट निवासी बेओली डोडा की शिकायत पर दर्ज किया गया था जिन्होंने अपने घर में चोरी की सूचना दी थी। इसके बाद डोडा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी नंबर 238/2026 यू / एस 331(3)/305 बीएनएस दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। तत्परता दिखाते हुए डोडा पुलिस स्टेशन की एक समर्पित टीम ने जांच शुरू की और तकनीकी निगरानी सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और विश्वसनीय मानवीय खुफिया जानकारी के माध्यम से आरोपी रुबीना बेगम पत्नी रहमतुल्ला बट्ट निवासी बेओली डोडा की पहचान करने और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

जांच के दौरान आरोपी के खुलासे पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी जावेद अहमद पुत्र मो. हनीफ खानजी निवासी भगवाह डोडा से एक इन्वर्टर बैटरी और एक एच पी एलपीजी सलेंडर बरामद किया। चोरी का सामान उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत बरामद और ज़ब्त किया गया। अन्य समान मामलों में आरोपी की संलिप्तता का पता लगाने और चोरी से जुड़े किसी भी अन्य लिंक की जांच करने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story